• आप यहाँ हैं :
  • मुख पृष
  • क्षेत्रीय केंद्र
  • आईजोल (मिजोरम)

आईजोल (मिजोरम)

भारतीय जन संचार संस्थान के आईजोल क्षेत्रीय केन्द्र का उद्घाटन 8 अगस्त, 2011 को हुआ। यद्यपि देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में समाचार पत्र और टेलीविजन चैनल प्रचुर मात्रा में हैं परन्तु क्षेत्र में मीडिया प्रशिक्षण सुविधाओं के किसी केन्द्र का अभाव है। आई.आई.एम.सी का नया क्षेत्रीय केन्द्र इस क्षेत्र के मीडिया पेशेवरों को प्रशिक्षण द्वारा इस कमी को पूरा करता है जो विकसित होते हुए इस क्षेत्र में अपना योगदान कर सकते हैं। संस्थान का अस्थायी परिसर आईजोल विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए परिसर में स्थित है और वर्तमान में अंग्रेजी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का संचालन कर रहा है। आई.आई.एम.सी परिसर के लिए मिजोरम विश्वविद्यालय द्वारा कैम्पस के भीतर ही आठ एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है जहाँ संस्थान का स्थायी परिसर बनेगा। आई.आई.एम.सी और मिजोरम विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

उपलब्ध पाठ्यक्रम

अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा

 

संपर्क

 
श्री एल. आर. सेलो
क्षेत्रीय निदेशक / अकादमिक प्रमुख
भारतीय जनसंचार संस्थान
मिज़ोरम विश्वविद्यालय परिसर, तन्हरिल, पोस्ट बॉक्स 190, आइज़ॉल, मिज़ोरम - 796001
 फोन: 91-389 - 2300871, 2322813 
 मोबाइल: 09436142605
ई मेलः iimcaizawl[at]ymail[dot]com

 

अधिक फोटोग्राफ के लिए यहां क्लिक करें